अब पंचायतों में वीडीसी ब जिप सदस्यों को मिलेगी बैठने को कुर्सी ।

--Advertisement--

Image

फतेहपुर अनिल शर्मा :-

बिकास खँड फतेहपुर के सभाहाल में सोमबार को नबनियुक्त ब्लॉक समिति सदस्य एबं जिला परिषद सदस्यों की पहली बैठक खँड कार्यलय द्वारा बुलाई गई । जिसकी अध्यक्षता खुद खँड बिकास अधिकारी फतेहपुर राज कुमार समियाल ने की । इस मौके पर जहां बैठक में उपस्थित ब्लॉक समिति सदस्यों ने क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण की जरूरतों पर बिभाग का ध्यान केंद्रित करबाया तो वहीं पंचायतों में ब्लॉक समिति सदस्यों ब जिला परिषद सदस्यों को पर्याप्त मान- सम्मान न मिलने पर उपस्थित ब्लॉक समिति सदस्यों ब जिला परिषद सदस्यों ने चिंता प्रकट की ।

जिस पर जहां खँड बिकास अधिकारी फतेहपुर ने सभी पँचायत सचिबों को मौखिक निर्देश दिए कि बो ब्लॉक समिति सदस्यों ब जिला परिषद सदस्यों को पर्याप्त मान -सम्मान देते हुए उन्हें बैठने के लिये कुर्सी भी उपलब्ध करबायें । तो वहीं इस मौके पर वीएमओ फतेहपुर आरके मैहता की उपस्थिति में हैल्थ एजुकेटर रजिंदर धीमान ने उपस्थित प्रतिनिधियों को स्बास्थ्य सबंधी जानकारियों से अबगत करबाया । वहीं बैठक से नदारद रहे कुछ बिभागों के अधिकारियों ,कर्मचारियों के प्रति भी उपस्थित प्रतिनिधियों में रोष रहा ।

बता दें बैठक दौरान काफी बिभागों के अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित नही हो पाए जिस कारण प्रतिनिधि अपने -अपने क्षेत्र की ज्यादातर समस्याओं को उन बिभागों तक पहुचाने में असफल रहे । सभी प्रतिनिधियों ब खँड बिकास अधिकारी ने सभी बिभागों के अधिकारों से आह्नान किया है कि बो खँड कार्यलय द्वारा बुलाई गई प्रतिनिधियों की बैठक में हिस्सा लेना सुनयश्चियत करें । ताकि प्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र की समस्याओं के निपटान से लिये सबन्धित बिभाग से निबेदन कर पाए ।

इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष निशा देवी उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जिला परिषद सदस्य शेर सिंह शेरा ,नैंसी दधोच,ब्लॉक समिति सदस्य संदेश कुमारी,तम्मना,निशा देबी सहित अन्य तो वहीं विभाग की तरफ से पँचायत निरीक्षक सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...