अब दूसरी जगह से नहीं मंगवानी पड़ेगी खनन सामग्री, कांगड़ा जिला में 12 नई साइट्स चिन्हित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में खनन के लिए अब नई 12 खनन साइट्स को जिला खनन विभाग की ओर से चिन्हित किया गया है। इन नई साइट्स पर खनन सामग्री निकलने से यहां के बाशिंदों को अतिरिक्त पैसा खर्च कर दूसरी जगह से खनन सामग्री मंगवाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया के बोल

नई खनन साइट्स को लेकर जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने बताया कि जिला कांगड़ा में 12 नई साइटों को चिन्हित किया गया है। इनमें पालमपुर विधानसभा के तहत आती न्यूगल खड्ड में 3, ब्यास नदी के तहत 6 और बाथू खड्ड के तहत आती 3 नई साइटों को चिन्हित किया गया है।

बता दें कि मौजूदा समय में जिला कांगड़ा में 42 खनन साइट्स हैं। इनमें 12 साइट्स चल रही हैं, जबकि 30 साइट्स पर पर्यावरण क्लीयरैंस की प्रकिया से पार पाने पर कार्य किया जा रहा है, और अब 12 नई साइट्स को खनन कार्य के लिए चिन्हित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...