अफ्रीकी आरोपियों के बाद मुन्ना को लेकर नाहन पहुंची खाकी, महिला से ठगी…

--Advertisement--

नाहन, 18 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

खाकी ने नाहन में नया बाजार की महिला से लाखों की ठगी करने वाले साइबर गैंग के एक अन्य आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग दर्ज किया था। SIT ने अभियोग में संलिप्त एक अन्य आरोपी मुन्ना सक्सेना, निवासी देउ चेरा (बरेली) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि खाकी ने इस मामले में अफ़्रीकी मूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक युवती भी है। आरोपियों को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले में अन्वेषण जारी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मुन्ना के खातों में ही राशि ट्रांसफर हुई थी। उसने आधार कार्ड में पता बदला हुआ था। बैंक खातों में भी दिल्ली का रहने वाला बताया गया, जबकि असल में वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

बैंक से मिले मोबाइल नंबर के एक साल तक के रिकॉर्ड को खंगाला गया, इसमें मिले एक टेक्स्ट मैसेज से कड़ियां जोड़कर पुलिस मुन्ना तक पहुंची। एसपी रमण कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...