अपनी समस्याओं को लेकर धारकंडी की जनता पहुँची कांग्रेस कार्यलय

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती धारकंडी क्षेत्र दरिणी, रिडकमार, भलेड, कनोल, बोह ओर रूलहेड की जनता ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस कार्यलय रैत में पहुँच कर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के समक्ष रखा। उनका कहना है कि पिछले चार सालों में धार कंडी क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी हुई है। और विकास के नाम पर धार कंडी के लोगो को ठगा जा रहा है।

पिछली कांग्रेस की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद ओर केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से धार कंडी क्षेत्र को विकास के चार चांद लगे थे। इस विकास को आगे बढ़ाने के बजाए भाजपा सरकार ने धार कंडी को दस साल पीछे धकेल दिया है।

आज न ही उप तहसील दरिणी का भवन बन कर तैयार हुआ न ही पशुपालन विभाग के हॉस्पिटल का भवन बन कर तैयार हुआ और न ही करोड़ो रूपये की दरिणी कुहल का काम पूरा हुआ उसके इलाबा धार कंडी क्षेत्र का विकास जहाँ कांग्रेस ने छोड़ा था उससे एक इंच आगे नही बढ़ा।सड़को की खस्ताहाल हो चुका है। जनता दिनप्रतिदिन परेशान होती जा रही है।

पठानिया ने धार कंडी क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि इस सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रखा जाएगा और इन कार्यो को पूरा करने की मांग रखी जायेगी।

इस मौके पर उप प्रधान रजिंदर शर्मा, उप प्रधान पप्पू राम,रिटायर आर० ओ० बाल कृष्ण, अक्षय कुमार अत्रि,शशी पाल शर्मा,प्रदीप बलोरिया,वरयाम सिंह,प्रभात जरयाल,सुरेश कुमार,करतार सिंह,निक्कू राम,रमेश कुमार,सूबेदार उत्तम चन्द, रविन्द्र शर्मा,आदि स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...