अनुशासनहीनता पर एक्शन ले हाईकमान, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर बोले चंद्र कुमार

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया में छिड़े घमासान में कांगड़ा से मंत्री चंद्र कुमार भी उतर गए हैं। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने हाईकमान से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी में अनुशासन से जुड़ा हुआ है। इस पर पार्र्टी हाईकमान को जल्द फैसला लेना चाहिए।

चंद्र कुमार गुरुवार सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। दोनों में किसी भी तरह का विवाद नहीं है। सांसद प्रतिभा सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने उपचुनाव व विधानसभा के चुनाव जीते हैं, जबकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी नेताओं को साथ लेकर चलने में कामयाब रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो नेता सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं, वे नए नवेले ही हैं। बकौल चंद्र कुमार वह ऐसे नेताओं के पिता और दादा के साथ काम कर चुके हैं। वह सरकार में सबसे सीनियर नेता हैं।

वक्त बलवान है, तभी तो सीएम बने हैं सुक्खू

सबसे पहले सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट पर धर्मशाला के विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कमेंट किया था। इसके बाद यह पोस्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

इसे देखते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार गुरुवार को जवाब देने आगे आए। उन्होंने कहा कि वक्त सही में बलवान होता है, तभी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हैं और इसे महत्त्वकांक्षी नेताओं को स्वीकार कर लेना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...