अनिल खाची बने हिमाचल के चुनाव आयुक्‍त, सरकार ने जारी की अधिसूचना, राम सुभाग सिंह होंगे नए मुख्य सचिव

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनिल खाची की जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह लेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा बुधवार दोपहर बाद शिमला स्थित राजभवन गए थे। जानकारी है कि नए मुख्य सचिव पद पर राम सुभाग सिंह की नियुक्ति से जुड़ी फाइल हस्ताक्षरित होकर राज्य सचिवालय पहुंच गई थी।

वीरवार को अनिल खाची की बतौर राज्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के क्‍यास लगना शुरू हो गए थे और ऐसा ही हुआ। आज ही अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त होंगे।

विधानसभा में  पूरा दिन इस संबंध में हलचल होती रही। इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्त पी मित्रा का कार्यकाल मई में पूरा हो गया था। 1986 बैच के आइएएस अधिकारी अनिल खाची को पहली जनवरी, 2020 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उपचुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने यह अहम बदलाव किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...