अनियंत्रित होकर घर और ढाबे में जा घुसा कैंटर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

नेशनल हाई-वे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से चार किलोमीटर दूर धारकांशी स्थान पर स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान के किचन में जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। हालांकि, मकान और कैंटर को काफी नुकसान हुआ है।

दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। कैंटर सुषमा देवी निवासी गाँव धारकांशी तहसील नैना देवी के मकान और ढाबे में घुसा है ।इससे पहले पिछले माह सुषमा देवी के घर में चोरी हुई थी जिसमे चोर लाखों के गहने चोरी करके ले गए थे और अब यह हादसा हो गया । सुषमा देवी के घर में 28 और 29 जुलाई को बेटी की शादी है । दोनों हादसों से सुषमा देवी के परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...