
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़- मनाली पर स्वारघाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।कार के चालक ने बताया कि वह कुल्लू से हरियाणा जा रहा था कि जब वह स्वारघाट के हिल टॉप होटल के समीप पहुंचा तो कार पर से नियंत्रण खो देने से कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि कार के एयर बैग खुल जाने से चालक को ज्यादा चोटें नहीं पहुंची।कार सवार को सड़क से नीचे गिरा देख अन्य वाहन चालकों द्वारा युवक को बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मरहम पट्टी के लिए कार चालक को अस्पताल ले जाया गया।
