अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शिमला में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

देश भर के साथ शनिवार को शिमला में भी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन और हड़ताल की। जिला अदालत चक्कर में अधिवक्ताओं ने जनरल हाउस किया और बिल के विरोध में प्रदर्शन किया।

वकीलों का कहना है कि इस विधेयक के माध्यम से उनके संवैधानिक अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। इस बिल के प्रस्तावित संशोधनों में वकीलों की स्वतंत्रता और संगठन के अधिकारों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

इस विधेयक में सबसे विवादास्पद धारा 35A है, जिसके तहत यह कहा गया है कि कोई भी अधिवक्ता संघ या उसका कोई सदस्य, व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से, अदालत के कार्य का बहिष्कार करने या उससे दूर रहने का आह्वान नहीं कर सकता। जिसके खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष है। 25 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल ने शिमला में राज्य के सभी बार काउंसिल के अध्यक्ष की बैठक बुलाई है जो बिल के विरोध को लेकर आगामी रणनीति तैयार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...