अधंड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आए पूर्व सैनिक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा बगवां क्षेत्र के रिन पंचायत में सोमवार सायं आए अधंड़ से गिरे आम के पेड़ की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्मचंद (70) नियमित सैर को सड़क पर जा रहे थे। अधंड़ से सड़क किनारे एक बड़ा आम का पेड़ और बिजली की तारें टूट कर गिर गईं और कर्मचंद उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

पंचायत प्रधान रमा देवी ने बताया कि कर्मचंद को टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और दो विवाहित बेटे हैं। एसएचओ रमेश ठाकुर ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अभी बीते सप्ताह ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत उप तहसील लंज में भी तेज अधंड़ के कारण जड़ समेत उखड़े एक पेड़ के नीचे दबने से स्टाफ नर्स की मौत हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...