अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज से भारी पडऩे वाले हैं। मौसम विभाग शिमला ने शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना जताई है।

सोलन में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शहर के बाजारों और सडक़ों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और फिसलन की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...