अंदौरा में व्यक्ति ने ऐसे गले लगाई मौत, सुसाइड नोट में लिखे मिले ये ‘शब्द’

--Advertisement--

अंदौरा में व्यक्ति ने ऐसे गले लगाई मौत, सुसाइड नोट में लिखे मिले ये ‘शब्द’

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत अप्पर अन्दौरा के वार्ड नंबर-2 में वीरवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी गांव में दूध लेने गई हुई थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब पत्नी घर लौटी, तो उसने पति को फंदे से लटका पाया और शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। व्यक्ति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं, इसके मैं खुद जिम्मेदार हूं। उक्त व्यक्ति अम्ब में दुकानदारी करता था और अपने पीछे पत्नी व 2 बेटों को छोड़ गया है।

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय के बोल

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...