नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो विद्यालय में उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।

अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8219482550 और 9478179594 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अथवा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों, अध्यापकों एवं पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा प्रवेश विवरण नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...