‘कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी नियमों के तहत ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिंटा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं।

उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। जिंटा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे पार्टी के उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो उसे संगठन के समक्ष रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक 9 जून को दोपहर दो बजे राजीव भवन में होगी, जिसमें इस मामले सहित पार्टी अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव हरिकृष्ण हिमराल और यशपाल तनाइक भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

आकाश" का नया "आकाश" मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...