कांगड़ा में चिट्टे का बढ़ता कहर, 15 पंचायतें हेरोइन के ‘रेड जोन’ घोषित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस जिला कांगड़ा में नशे का काला जाल इस कदर फैल चुका है कि राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 15 पंचायतों को हेरोइन (चिट्टा) का ‘रेड जोन’ घोषित करना पड़ा है। इन क्षेत्रों में चिट्टा और नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए पुलिस ने व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान छेड़ दिया है।

यह सभी चिह्नित पंचायतें धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा बगवां और कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आती हैं। एक माह के भीतर पुलिस टीम चारों उपमंडलों की 25 पंचायतों में पहुंचकर लोगों को इस जानलेवा लत के प्रति सचेत कर चुकी है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों ने स्वयं फील्ड में उतरकर पंचायतों के साथ-साथ 40 स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में दस्तक दी।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही युवाओं को चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया ताकि उन्हें नशे के इस जाल में फंसने से बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...