आईटीआई गंगथ में 9 फरवरी को कैंपस साक्षात्कार

--Advertisement--

एचआर इंडस्ट्री में 100 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गंगथ में 9 फरवरी, 2026 को “एचआर इंडस्ट्री, जालंधर” द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इस साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 100 युवाओं का चयन किया जाएगा।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सुरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 से 2025 के बीच मशीनिस्ट, फिटर, वेल्डर, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, ग्राइंडर, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, एमएमवी, प्लंबर आदि ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण की हो।

चयनित अभ्यर्थियों को 18,693 रुपये मासिक वेतन के साथ निःशुल्क आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 9 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने साथ दसवीं, जमा दो, आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ, जिला कांगड़ा में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98159-99210, 97794-61331, 98178-86086, 70183-46290 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...