अग्निवीर भर्ती-2027 के लिए ऑनलाइन सीईई परीक्षा का परिणाम घोषित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2027 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची joinidianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर सीईई रिजल्ट टैब पर क्लिक करके और फिर अंबाला जोन के रिजल्ट पर क्लिक करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौत्तम निशांत की ओर से आज यहां बताया गया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों से कुल 2769 उम्मीदवारों को आगामी भर्ती रैलियों के दौरान शारीरिक और चिकित्सा परीक्षणों में भाग लेने के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया है। ये भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित की जा रही हैं।

इस परीक्षा के लिए 11342 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 9284 ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और टेक्निकल पदों के लिए भर्ती रैली 2 फरवरी से 6 फरवरी, 2027 तक मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जाएगी।

सैनिक (नर्सिंग असिस्टेंट), सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षक, जेसीओ पदों के लिए भर्ती रैली 20 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक रोहतक में आयोजित की जाएगी और महिला मिलिट्री पुलिस की रैली अक्टूबर, 2026 के अंतिम सप्ताह में अंबाला में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रैलियों के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे या वे संबंधित रैलियों की प्रारंभ तिथि से 3-4 सप्ताह पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...