PWD कर्मी ने खुद को मारी गोली, डिप्रेशन का था शिकार

--Advertisement--

PWD कर्मी ने खुद को मारी गोली, डिप्रेशन का था शिकार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राम किशन, पुत्र स्वर्गीय माता राम के रूप में हुई है, जो डबरोग गांव, तहसील ददाहू का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि राम किशन ने शाम करीब सवा 7 बजे अपने घर के कमरे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मृतक का बेटा मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक राम किशन की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे को भी शक था कि उनके पिता डिप्रेशन में हैं और कोई गलत कदम उठा सकते हैं। पंचायत के प्रधान ने भी दिन में राम किशन को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन शाम को उन्होंने आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही रेणुका जी थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के बोल

उधर, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि कर्मी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है लेकिन शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह काफी समय से डिप्रैशन में चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...