Oscar 2025 में हिमाचल का चेहरा, कौन है लापता लेडीज में मुख्य किरदार निभाने वाली प्रतिभा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री, प्रतिभा रांटा की फिल्म “लापता लेडीज” को ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इसे आमिर खान की पत्नी किरण राव ने निर्देशित किया है। खास बात यह है कि फिल्म में हिमाचली बाला ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अप्पर शिमला के रोहड़ू उपमंडल के दरोटी गांव से ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा ने 12वीं तक की शिक्षा चैल्सी स्कूल, शिमला से प्राप्त की है। इसके बाद मुंबई में फिल्म मेकिंग में स्नातक की डिग्री ली। छोटे पर्दे पर 2020 में “कुर्बान हुआ” नामक प्राइम शो से डेब्यू किया था। इसके बाद वेब सीरीज आधा इश्क में भी काम किया। प्रतिभा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज “हीरा मंडी” में भी दमदार भूमिका निभा कर झंडे गाड़ दिए थे।

प्रतिभा की बहन आभा रांटा ने बताया कि परिवार बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया की पोस्ट से फिल्म का चयन ऑस्कर 2025 खबर मिली थी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है।

बता दे कि “लापता लेडीज” एक अनोखी कहानी है, जिसमें समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अनुभवों को चित्रित किया गया है। फिल्म ने अपनी बेहतरीन कहानी और अभिनय के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया। अब इसे ऑस्कर (Oscar 2025) की दौड़ में शामिल होने का अवसर मिला है।

यह उपलब्धि न केवल प्रतिभा के लिए, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। “लापता लेडीज” ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है ,यह दो युवा दुल्हनों की कहानी को प्रस्तुत करती है, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान अलग हो जाती हैं। प्रतिभा की पहली फिल्म की लांचिंग से उनके परिजन बेहद उत्साहित हुए थे। बता दे कि यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज हुई थी।

प्रतिभा ने अपने अभिनय कौशल के जरिए इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । फिल्म की सफलता और ऑस्कर में एंट्री ने उनकी मेहनत और प्रतिभा को भी उजागर किया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म 97 वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

उल्लेखनीय है कि सोलन की  ट्विंकल शर्मा ने सुपर डुपर फिल्म RRR में मल्ली का किरदार निभाया था। इस फिल्म का भी एक गीत को ऑस्कर के लिए चुना गया था। उस समय वह आठवीं कक्षा पढ़ाई कर रही थीं। फिल्म के लिए एक नया और चमकदार चेहरा पेश किया। खास बात यह है कि ग्लैमर वर्ड में रोहडू इलाके से ही अनुष्का दत्ता मिस इंडिया यूनिवर्स के फाइनलिस्ट में जगह बनाने हुई थी। ये उपलब्धि हासिल करने वाली वो पहली हिमाचली युवती बनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...