नूरपुर: नागनी की दीक्षा पठानियां एम्स में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

उपमंडल नूरपुर के तहत नागनी गांव की दीक्षा पठानिया ने एम्स विजयपुर (जम्मू) में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाकर इलाके का नाम रोशन किया है।

दीक्षा ने जमा दो तक नूरपुर पब्लिक स्कूल से हासिल की है व बीएससी (नर्सिग) फरीदकोट से की है। दीक्षा ने एमएससी (नर्सिंग) पीजीआई चंडीगढ़ से की है। दीक्षा कोरोना काल में अपोलो अस्पताल दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। हाल ही में दीक्षा की नियुक्ति एम्स विजयपुर (जम्मू) में सहायक प्रोफेसर के रूप में हुई है।

उनकी एम्स में नियुक्ति की सूचना मिलने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। दीक्षा के पिता गुरदेव पठानिया परिवहन निगम से सेवानिवृत हुए हैं जबकि उनकी माता नीलम गृहणी है। दीक्षा पठानिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व शिक्षकों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...