Murder: हिमाचल के बद्दी में प्रवासी महिला की हत्या, पति पंखे से लटका मिला

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली महिला का गला रेत कर हत्या कर दी। उसका पति पंखे में लटका हुआ पाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे में झूल गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, इसके बाद खुलासा होगा। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यूपी के सुल्तानपुर जिले के कमलपुर पिकार गांव का रिंकू तिवारी अपनी पत्नी प्रिया के साथ बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस दो कमरा नंबर 376 में रहता था। इनके दो बेटियां छह और चार साल की हैं।

रिंकू तिवारी फाइनांस का कार्य करता था। गुरुवार सायं 4.00 बजे प्रिया ने अपनी दोनों बेटियों को पड़ोस में रहने वाले गुलशन मेहता की पत्नी के पास यह कह कर छोड़ दिया कि वह 5.00 बजे उन्हें यहां से ले जाएगी। वह समय पर नहीं आई। गुलशन मेहता और उसकी पत्नी को बाहर जाना था।

उन्होंने प्रिया को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। फोन बंद होने पर गुलशन मेहता की पत्नी प्रिया के कमरे गई और देखा कि उसका पति पंखे से झूल रहा है। प्रिया बेड पर मृत हालत में पड़ी थी। उसने अपने पति को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

डीएसपी नवदीप सिंह और थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली है।

पति के शरीर पर खरोचों के कोई निशान नहीं है। घर का दरवाजा भी खुला था। महिला के पिता को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...