Lakhimpur Case: 18 को देश भर में रेल रोकेगा संयुक्त किसान मोर्चा, 26 अक्तूबर को महापंचायत

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली- शिवम् श्रीवास्तव

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर उनको और उनके पुत्र आशीष मिश्र को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में यहां संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को ऐलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का ऐलान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को छह घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। मोर्चा ने आरोप लगाया कि लखीमपुर की घटना सोची-समझी साजिश के तहत की गई है, इसलिए श्री मिश्र को बर्खास्त कर उनको और उनके पुत्र आशीष मिश्र मोनू को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन उग्रहान के जोगिंदर सिंह उग्रहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आंदोलन को बदनाम करने की तमाम कोशिश की लेकिन वे विफल हो गईं। आंदोलन को तोडऩे में विफल होने के बाद पिछले तीन महीने से भाजपा सरकार जो कर रही है, वह बहुत खतरनाक है। सरकार हिंसा के माध्यम से आंदोलन को कुचलना चाहती है। सरकार पूरी तरह हिंसा पर उतारू है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब शांति और संघर्ष से दिया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य दर्शनपाल ने कहा कि 25 सितंबर को श्री मिश्र ने भड़काऊ भाषण दिया, जिसका परिणाम तीन अक्तूबर को सामने आया। हिंसा के माध्यम से देशभर में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

हन्नान मुन्लाह ने कहा कि किसानों का आंदोलन देशभर में चलाया जा रहा है। चालीस करोड़ से ज़्यादा लोगों ने समर्थन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा को देश के कोने-कोने से समर्थन मिल रहा है। हमारा आंदोलन तोड़ नहीं पाए तो हिंसा का रास्ता अपना रही है सरकार। जहां-जहां भाजपा की सरकार हैं, वहां सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिलकर हिंसा की कोशिश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...