उपचुनाव हिमाचल: भाजपा हाईकमान ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट के हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की। इनमें न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और न ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नाम शामिल हैं। पार्टी प्रदेश स्तरीय नेताओं के बलबूते ही चुनावी रण लड़ेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रचार में शामिल होंगे।

नड्डा हिमाचल प्रदेश से होने के बावजूद स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। पार्टी हाईकमान ने जो सूची जारी की है, उससे जयराम कैबिनेट के मंत्री सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा और राजेंद्र गर्ग भी बाहर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।

इसके अलावा जयराम कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, अन्य नेता त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल भी प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

प्रदेश भाजपा नेता उपचुनाव के लिए मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी जैसे बडे़ नेताओं को बुलाने की तैयारी में थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भी आना तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने उपचुनाव का सारा दारोमदार प्रादेशिक नेताओं पर छोड़ दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...