JOBS : वन मित्र की होंगी बंपर भर्तियां; शिमला में 314, मंडी में 309 और धर्मशाला में भरे जाएंगे 239 पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन विभाग ने वन मित्र भर्ती को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। प्रदेश में 2061 पदों पर होने वाली इस भर्ती में सबसे ज्यादा अवसर शिमला के हिस्से आए हैं। यहां 240 पद वन विभाग में बीट आधार पर भरे जाएंगे, जबकि शिमला वाइल्ड लाइफ (साउथ) के लिए 77 अतिरिक्त पद आरिक्षत हैं और इनका कुल जोड़ 314 बन रहा है।

309 पदों के साथ मंडी दूसरे स्थान पर है। धर्मशाला में 239 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 209 पद धर्मशाला वन बीट के अधीन भरे जाने हैं, जबकि 30 पद वाइल्ड लाइफ (नॉर्थ) में भरे जाएंगे। इसके अलावा नाहन में 216, चंबा में 198, हमीरपुर में 194, रामपुर में 164, कुल्लू में 140, सोलन में 108 और जीएचएनपी शमशी में 52 पद भरे जाएंगे।

दरअसल, वन विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया को वन बीट के आधार पर आयोजित करने का फैसला किया है और एक वन बीट पर एक वन मित्र की तैनाती की जाएगी। इस क्रम में बड़े जिलों को फायदा मिला है। वन विभाग भर्ती को कैबिनेट और उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से अंतिम मंजूरी मिल गई है। अब वन विभाग को वन मित्र भर्ती की अंतिम तारीख तय करनी है।

गौरतलब है कि वन मित्र के तौर पर भर्ती होने वाले कर्मचारियों को छह घंटे अनिवार्य रूप से ड्यूटी देनी होगी और इसके एवज में उन्हें दस हजार रुपए मासिक भुगतान किया जाएगा। साथ ही वन विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि एक बार बतौर वन मित्र भर्ती होने वाले कर्मचारी खुद को वन विभाग में पक्का करने के लिए किसी भी तरह का संघर्ष नहीं कर पाएंगे।

वन मित्र एक महीने की ड्यूटी के बाद एक दिन के आवकाश के हकदार होंगे। यह अवकाश उन्हें साप्ताहिक अवकाश के अतिरिक्त मिलेगा। यानी एक साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां वन मित्र कर पाएंगे। इसके अलावा 180 दिन का मातृत्व अवकाश और मिस कैरेज होने की स्थिति में 45 दिन का अवकाश महिला वन मित्र कर्मचारी कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश के बाद वन विभाग ने भर्ती को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है। यह कमेटी वन मित्र भर्ती के लिए पूरी तरह से जवाबदेह रहेगी।

वन मित्र भर्ती में पर्सनल इंटरव्यू होगा और इसके दस अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि दस जमा दो में हासिल अंकों के आधार पर सबसे ज्यादा नंबर मिलेंगे। इसके लिए 75 अंक तय किए गए हैं।

30 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़

वन मित्र भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। वन मित्र की भर्ती फोरेस्ट गार्ड की तर्ज पर ही होगी। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। हालांकि इस परीक्षा के लिए किसी भी तरह के अंक तय नहीं किए गए हैं।

इस परीक्षा में पुरुष आवेदक के लिए ऊंचाई 165 और सीना 79 से 84 सेंटीमीटर रखा गया है। पुरुष आवेदक को 30 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला आवेदक को 10 मिनट में डेढ़ किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी पड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...