ITI चौक पर सड़क पर चलते-चलते अचानक ऑटो में भड़की आग

--Advertisement--

मंडी, 18 मई – अजय सूर्या

शहर के बीचो-बीच आईटीआई चौक पर अचानक ऑटो में आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलते – चलते ऑटो में शॉर्ट सर्किट हो गया और ऑटो में आग लग गई।

जैसे ही ऑटो चालक को आग लगने का आभास हुआ उसने ऑटो को रोककर आईटीआई गेट के सामने खड़ा कर दिया। ऑटो को खड़ा करते ही देखते ही देखते ऑटो धूं-धूं कर जलने लगा।

मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के 10 मिनट के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर नियंत्रण पाया जा चुका था।

वहीं घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर थाना की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी व स्थानीय दुकानदार प्रवीण कुमार ने बताया कि बाल्टियों से पानी फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

ऑटो चालक सुधीर कुमार के बोल

ऑटो चालक सुधीर कुमार निवासी रवि नगर मंडी ने बताया कि वह ऑटो लेकर सेरी बाजार से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। आईटीआई चौक के पास पुल पर चलते-चलते ऑटो में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया है। जिससे उनका करीब 3 लाख का नुकसान हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...