IPL-2023: धर्मशाला में IPL मुकाबलों के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें-सबसे सस्ते टिकट का दाम

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पाट धर्मशाला अब चौकों-छक्कों से गुलजार होने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2023) के दो मुकाबले धर्मशाला में होने जा रहे हैं औऱ इसके लिए अब टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है.

शुक्रवार देर रात से धर्मशाला में मैचों के लिए ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई है. बता दें कि अगले महीने 17 और 19 मई यहां पर दो मुकाबले खेले जाएंगे. जानकारी के अनुसार, एचपीसीए के धर्मशाला किक्रेट स्टेडियम में दो मैचों के लिए सस्ता टिकट 750 रुपये का रहेगा.

दर्शकों को टिकटों के लिए 9.44  फीसदी बुकिंग फीस भी देनी होगी, क्योंकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कंपनी की ओर से बुकिंग फीस भी चार्ज की जा रही है. मैचों के लिए फ्रैंचाइची पंजाब किंग्स ने ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी है. इस बार सबसे महंगा टिकट 2,250 रुपये का रखा गया है.

पेटीएम पर भी ऑनलाइन टिकट बिक्री की जा रही है. क्रिकेट प्रेमी अपनी टिकटों की हार्ड कॉपी स्टेडियम के बाहर लगे टिकट काउंटर से ही कलेक्ट कर पाएंगे. मैचों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री में सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये का है.

इसके लिये  मैदान में दो स्टैंड होंगे. इसके बाद 850 रुपये के भी दो स्टैंड होंगे. एक हजार वाले टिकट के तीन स्टैंड, 1,200 रुपये वाले टिकट के चार और 2,250 रुपये वाले टिकट के दो स्टैंड होंगे.

क्या बोला एचपीसीए

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार की मानें तकनीकी कारणों के चलते 15 अप्रैल से धर्मशाला मैचों की टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हो पाई थी. शुक्रवार शाम को 5:00 बजे से बिक्री शुरू हो गई है. क्रिकेट प्रेमी 17 और 19 मई को होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते है.

मई में स्टेडियम के बाहर भी टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां पर टिकटों के साथ ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी ले सकते हैं. बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 23 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...