हिमाचल के कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया का निधन

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया का निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थी. वह दिवंगत दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के करीबी थी.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेसी नेता जगदीश सिपहिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. अभी हाल ही के चुनावों में कांग्रेस ने इन्हें कांगड़ा के सुलह विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे.

जगदीश सिपहिया पर 6 बार के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह गुट के करीबी थी. शनिवार को पैतृक गांव सकोह में अंतिम संस्कार होगा. बता दें कि कांगड़ा बैंक में भर्तियों में गड़बड़ी के चलते उन पर विजिलेंस ने मामला दर्ज किया था.

कांगड़ा के जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम सब के प्रिय काँगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश चंद सिपहिया जी आज हमारे बीच नहीं रहे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दें. परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें. दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन हार्दिक श्रद्धासुमन. ll ॐ शाँतिll

2022 चुनाव में मिली थी हार

जगदीश सिपहिया को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. वह तीसरे नंबर पर रहे थे. जगजीवन पाल की जगह कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था. लेकिन उन्हें 6656 वोट ही पड़े थे.

यहां पर भाजपा के विपिन परमार को 35840 और निर्दलीय जगजीवन पॉल ने 29038 वोट हासिल किए थे. कांग्रेस को यहां से बड़ा झटका लगा था. बता दें कि विपिन परमार मौजूदा समय में विधानसभा स्पीकर हैं. वह दूसरी बार लगातार चुनाव जीते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सहपाठी को बाजार में निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा, वारदात का वीडियो एसपी तक पहुंचा, जांच शुरू

हिमखबर डेस्क राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में पढ़ रहे एक...