HRTC परिचालकों में रोष, काले बिल्ले लगा गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 02 जुलाई – सुभाष चंदेल

हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित अन्य विभागों में कार्यरत क्लर्क के आधार पर ही वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर एचआरटीसी बस परिचालकों द्वारा बस अड्डा बिलासपुर में गेट मीटिंग कर जमकर नारेबाजी की गई। काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया गया है।

बस परिचालकों का कहना है कि उनकी केवल एक ही मांग है कि उन्हें विभागों में कार्यरत क्लर्क के आधार पर ही वेतन दिया जाए व उनके साथ न्याय किया जाए। परिचालकों का मानना है कि उनका ग्रेड पद लिपिक वर्ग में आता है। बावजूद इसके छठा वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद से उनका ग्रेड पेय लिपिक वर्ग से अलग कर दिया गया है।

साथ ही उनका कहना है कि सरकार के समक्ष लंबे समय से उन्होंने यह मांग रखी है। मगर आजतक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते 12 जुलाई तक गेट मीटिंग जारी रहेगी।

सभी परिचालक काले बिल्ले लगाकर अपनी ड्यूटी देंगे। वहीं एचआरटीसी बस परिचालकों का कहना है कि प्रदेश सरकार जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, बसों के पहिये थम जाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा एचआरटीसी बसों का न्यूनतम किराया 07 रुपये से घटाकर 05 रुपये किए जाने के आदेश को लेकर परिचालकों का कहना है कि अभी इस संदर्भ में कोई भी नोटिफिकेशन उन्हें नहीं मिली है जिसके चलते अभी वह न्यूनतम किराया 07 रुपये ही ले रहे हैं।

मगर यात्रियों द्वारा न्यूनतम किराये को लेकर उनसे बहसबाजी की जा रही है इसलिए परिचालकों ने प्रदेश की जनता से सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही न्यूनतम किराया 05 रुपये लिए जाने की बात कहते हुए परिचालकों का सहयोग करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...