जल्द लौटेगा दुबई में फंसा रजनीश, हिमाचलियों ने इंडियन एंबेसी तक पहुंचाया सुलाह का बेटा

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

दुबई की कंपनी में कार्यरत सुलाह विधानसभा क्षेत्र के हारबरल ककड़ैं पंचायत के हारवारल निवासी रजनीश कुमार के वायरल वीडियो के बाद सरकार एक्शन में आ गई है।

वायरल वीडियो के बाद दुबई मेें हिमाचल के लोगों ने रजनीश को इंडियन एंबेसी तक पहुंचा दिया है, वहीं सरकार और खासकर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की त्वरित एक्शन के बाद दुबई में कंपनी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसी के साथ रजनशी की वतन पहुंचने की उम्मीदें कायमाब होती दिख रही हैं और रजनीश जल्द ही घर पहुंच जाएगा। बता दें कि रजनीश ने वीडियो जारी कर प्रदेश व केंद्र सरकार से उसकी जान बचाने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी परिजनों को आश्वासन दिया कि रजनीश को विदेश से वापस लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल से चेतन और संजय का धन्यबाद जिन्होंने रजनीश की मदद की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...