DC से बैठक के बाद प्रधानों-उपप्रधानों ने वापस लिए इस्तीफे, सरकार को दी ये चेतावनी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

जिला कांगड़ा के विकास खंड धर्मशाला की पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों के सामूहिक इस्तीफे मामले में बुधवार को प्रधानों-उपप्रधानों ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए।

डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल के साथ हुई बैठक के बाद प्रधान-उपप्रधान संगठन धर्मशाला ने यह निर्णय लिया। पंचायत प्रधान-उपप्रधान संगठन धर्मशाला के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि बुधवार को डीसी कांगड़ा के साथ बैठक के उपरांत इस्तीफे वापस ले लिए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी पंचायत सचिव को धर्मशाला में कहीं भी नियुक्ति दी जाती है, तो फिर से प्रधानों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी है कि ऐसा होने पर वह ऐसे लोगों से इस्तीफा लेंगे, जोकि धर्मशाला में नियुक्ति प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके लिए वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि धर्मशाला विकास खंड के अंतर्गत ढगवार पंचायत सचिव के खिलाफ पंचायत प्रधान-उपप्रधान संगठन धर्मशाला ने मोर्चा खोला था।

उधर, डीसी ने बताया कि पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों की मांग के अनुसार पंचायत सचिव के पहले ही तबादला आदेश रद्द कर दिए थे। बुधवार को हुई बैठक के उपरांत धर्मशाला ब्लॉक के सभी पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों ने इस्तीफे वापस ले लिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...