CM सुक्खू ने डोडरा-क्वार से घायलों को करवाया एयरलिफ्ट, IGMC में चल रहा उपचार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश की ‘सुख की सरकार’ मानवीय संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए सामाजिक सरोकार के अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूचना प्राप्त हुई कि शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार में 58 वर्षीय प्रेम लाल और 40 वर्षीय अजीत कुमार एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है।

इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए कि दोनों व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तत्काल आईजीएमसी शिमला लाकर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को डोडरा-क्वार से एयरलिफ्ट किया। घायलों की चिकित्सीय देखभाल के लिए अनाडेल हेलीपैड शिमला में विशेष पैरा-मैडिक्स और एंबुलेंस तैनात की गईं।

आईजीएमसी शिमला में दोनों घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। एक घायल व्यक्ति की शल्य चिकित्सा की जा चुकी है, और दूसरे व्यक्ति की शल्य चिकित्सा शुक्रवार को की जाएगी।

आईजीएमसी के चिकित्सा विशेषज्ञों ने दोनों ही मरीजों को विशेष चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इससे पहले भी कई बार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एयरलिफ्ट कर उन्हें विशेषज्ञ सुविधाओं से युक्त अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...