CM जयराम ने मंच पर केएल ठाकुर को नहीं दी साथ खड़े होने की इजाजत, फिर सुरक्षा कर्मियों…

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 सितंबर – नितिश पठानियां

आखिरकार, सीएम के नालागढ़ दौरे के दौरान वही राजनीतिक घटनाक्रम घटा, जिसकी आशंका थी। लखविंदर राणा की भाजपा में एंट्री के बाद पूर्व विधायक केएल ठाकुर व लखविंदर राणा के बीच टकराव का ट्रेलर बुधवार को सामने आया।

विवाद की शुरूआत उस समय हुई, जब सीएम अपने काफिले की गा़ड़ी में अगली सीट से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वहीं लखविंदर विंद्र राणा पिछली सीट से बाहर की तरफ हाथ हिला रहे थे।

पूर्व विधायक केएल ठाकुर इस दौरान अगली खिड़की के साथ-साथ पैदल काफिले के साथ चलने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच केएल ठाकुर अचानक भीड़ में गिर गए। आरोप है कि दूसरे गुट के समर्थकों ने उन्हें जानबूझ कर धक्का दिया था। इस दौरान उनके बेटे ने केएल ठाकुर को नीचे से उठाया।

बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस से भाजपा में एंट्री करने वाले लखविंदर राणा भी मौजूद थे।

इसी बीच पूर्व विधायक केएल ठाकुर संबोधन के दौरान जयराम ठाकुर के साथ खड़ा होना चाह रहे थे, लेकिन इस पर मुख्यमंत्री ने ऐतराज जता दिया। हलके तरीके से मुख्यमंत्री ने केएल ठाकुर को टच करते हुए बैठने का इशारा किया।

पूर्व विधायक जब मानने को तैयार नहीं हुए तो सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने भी दखल दिया। इस घटना से जुड़ा करीब 12 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा।

शायद, मुख्यमंत्री केएल ठाकुर व लखविंद्र राणा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सार्वजनिक मंच का वीडियो अन्यथा लिया जाने लगा।

इस बात के क्यास शुरू कर दिए गए कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लखविंद्र राणा के टिकट को  लेकर पैरवी की जा रही है। इसी वजह से पूर्व विधायक को हाशिए पर किया जा रहा था।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का प्रिंट मीडिया में वीरवार को एक बयान प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक पार्टी में शामिल होने वाले नए चेहरों को टिकट की गारंटी नहीं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...