हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवकों का सामना एक विशालकाय अजगर से हो गया।

हेलीपैड के पास झाड़ियों में रेंगते इस भारी-भरकम सांप को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। इसकी लंबाई और मोटाई देख युवकों के होश होड़ गए।

अजगर की लंबाई देख लोग हैरान

मौके पर मौजूद युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं और क्षेत्र में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

यह सांप होता है विषहीन 

बताया जा रहा है कि यह सांप दरअसल एक वयस्क इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) है, जिसकी लंबाई लगभग 10 से 15 फीट के बीच आंकी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप विषहीन होता है, यानी इसके काटने से जहर नहीं फैलता।

हालांकि यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घोंटकर उसे निगल जाता है, इसलिए इसके करीब जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ऐसे सांप अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों के पास दिखाई दे जाते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जंगल के रास्तों पर सतर्क रहने की सलाह दी है।

वन विभाग को करें सूचित

प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान न पहुंचाया जाए और यदि कहीं ऐसा जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...