Breaking News : हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर भी बड़ा ऐलान

--Advertisement--

कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की किस्त देने का ऐलान, जून से मिलेगी महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन।

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है।

इसके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 से 60 साल की महिलाओं को पेंशन मामले में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पीति घाटी की 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को जून महीने से 1500 रुपये आजीवन पेंशन देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की। यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है।

इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।

बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...