Breaking: कांगड़ा के जयंती बिहार रोड पर लैपटॉप चोरी करने के बाद पकड़ा गया युवक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज दोपहर बाद कांगड़ा में जयंती बिहार सड़क पर स्थित एक लोकमित्र केंद्र की दुकान पर दुकानदार के मौके पर मौजूद ना होने पर युवक द्वारा लैपटॉप चोरी करने का प्रयास किया गया।

युवक सुबह से ही इस सड़क पर कई बार चक्कर लगा रहा था। युवक आधार कार्ड ठीक करने की बात कहकर कुछ देर के लिए लोक मित्र केंद्र पर बैठा था।

इसके बाद युवक लैपटॉप को चोरी करके डूंगा बाजार की तरफ जा रहा था।

दुकानदार परवीन कुमार ने बताया की वह दवाई लेने के लिए बाजार की ओर गया था। इतने में ही वापिस आकर जब उसने लैपटॉप देखा तो उसे मौके पर ना पाकर आसपास के व्यक्तियो से पूछना शुरू किया।

जिसके बाद साथ लगते दुकानदारों ने युवक को ढूंढना शुरू किया व लैपटॉप समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक डूंगा बाजार पर बीच सड़क में ही लैपटॉप के साथ व्यक्तियों के हाथ लग गया। जिसके बाद व्यक्तियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक तरुण पहले भी कई बार शहर में चोरिया कर चुका है। व कई बार पुलिस हिरासत में जा चुका है। युवक अक्सर शराब के नशे में रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...