BRAKING NEWS: अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी बस का शाहपुर में एक्सीडेंट,25 से अधिक सवारियां घायल

--Advertisement--

अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी बस का शाहपुर में एक्सीडेंट,25 से अधिक सवारियां घायल, एंबुलेंस के माध्यम से शाहपुर अस्पताल लाए गए घायल।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पुहाड़ा (सारनू) में दाना पानी रेस्टोरेंट के पास अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी बस का एक्सीडेंट हो गया।

जिसमें कि बस में सवार 25 से अधिक सवारियां घायल बताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से मनाली जा रही थी जोकि पहाड़ा के समीप पुल के पास अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी।

बस में सवार सवारियों का कहना है कि बस चालक ने जहां पर बस रुकी थी उस समय शराब का सेवन किया। जिस कारण यह बस हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 25 से अधिक सवारियां घायल हुई है। जिन्हें की एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल शाहपुर ले जाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बस में सवार लोगों ने आरोप लगाया कि जब सवारियां खाना खाने के लिए रुकी थी तो  ड्राइवर ने शराब पी ली थी. उसके मुंह से भी बदबू आ रही थी. इस दौरान देखा गया कि घटना के काफी समय बाद तक एंबलुेंस मौके पर नहीं पहुंची थी.

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायलों के कपड़ों और मुंह पर खून साफ तौर पर दिख रहा है. एक महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में धुत्त था. 9 घायलों को छाती से ऊपर के हिस्से में ज्यादा चोट आई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...