‘BJP के निर्देशक नहीं सही, पहली जून को फ्लॉप होगी फिल्म’; सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्‍य सिंह के पक्ष में मांगे वोट

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

लोकसभा चुनावों के दौरान स्क्रिप्ट भाजपा ने लिखी हैं। इसका निर्देशन जयराम ठाकुर कर रहे हैं। जबकि, डायलॉग कंगना बोल रही हैं। लेकिन, फिल्म जितनी भी अच्छी हो, यदि उसका निर्देशक ही सही न हो तो फिल्म फ्लाप हो जाती है। यह फिल्म भी पहली जून को फ्लाप हो जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांगी मुख्यालय किलाड़ में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के दौरान बच्चे भी अपना गुल्लक लेकर आपदा प्रबंधन में सहायता करने के लिए आए। लेकिन, भाजपा का एक भी ऐसा दिग्गज आगे नहीं आया। इसके विपरीत विधानसभा सत्र बुलाने की बात करते रहे।

मंडी व कुल्लू में आपदा आई तो प्रभावित परिवारों को हमारी सरकार ने आपदा प्रबंधन की राशि एक लाख पचास हजार से बढ़ाकर सात लाख की। गांव में जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ था तथा जो टेंट में रह रहे थे। उनके किराये के लिए पांच हजार और शहर में 10 हजार दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहली कैबिनेट में सुख आश्रय योजना बनाकर अनाथ बच्चों का 27 वर्ष तक सारा खर्चा उठाने के लिए कानून बनाया। पशुपालकों को दूध का सही दाम मिले। इसके लिए सरकार ने दूध का मूल्य निर्धारित किया। गाय का का 45 और भैंस का 55 रूपये प्रति लीटर दूध का दाम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली तो प्रदेश का आर्थिक खजाना खाली थी। चोर दरवाजे से जो पैसा बाहर जाता था। उसको उन्होंने बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे से बाहर जाने वाले पैसे को बंद कर 22 करोड़ इकट्ठा किया। इसको आपदा प्रभावितों तो दिया। इसमें से आठ करोड़ बचा है। इस पैसे से महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। चार जून के बाद 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में पैसा डाल दिया जाएगा।

सुक्‍खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीबों से लेकर हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर योजनाएं बनाकर उन पर काम कर रही है। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति प्रदान की जा रही है, ताकि प्रदेश की जनता को विकास कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी।

इससे पहले जनजातिय क्षेत्र पांगी दौरे पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से किलाड़ पहुंचे। जहां कांग्रेस युवा नेता अमित भरमौरी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके युवा नेता अमित भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष चौहान, कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ पांगी के अलग-अलग पंचायत से कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...