शाहपुर: 7 अक्तूबर को साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे 300 पद

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में  7 अक्तूबर को सुजुकी मोटर गुजरात साक्षात्कार के माध्यम से खाली 300 पदों को भरेगी।

इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 24 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, इलैक्ट्रिशियन, मोटर मकैनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओ ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, शीट मेटल, पेंटर के व्यवसाय में आई.टी.आई. कोर्स पास कर रखा हो।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 7 महीने की ट्रेनिंग के लिए लेकर जाएगी। उसके उपरांत उन्हें मासिक सी.टी.सी. 21,000 तथा इन हैंड 14,825 रुपए मासिक मानदेय होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी के दसवीं में 50 प्रतिशत तथा आई.टी.आई. में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ चयनित अभ्यार्थियों को सब्सिडाइज कैंटीन, चाय और स्नेक, वर्दी तथा शिफ्ट का कार्य मिलेगा। इसमें पासआऊट अभ्यर्थी जो 2015 से 2022 तक हो एस.सी.वी.टी./एन.सी.वी.टी, इसमें भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...