टीचर की कार धोती छात्राओं का वीडियो हुआ वायरल, दी ये सफाई…

--Advertisement--

Image

मंडी, 03 अक्टूबर – डॉली चौहान

स्कूल के मैदान में खड़ी टीचर की कार को छात्राओं द्वारा धोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले सीनियर सकैंडरी स्कूल पैड़ी का है।

वीडियो में तीन छात्राएं टीचर की कार को सर्फ लगाकर धोती हुई नजर आ रही हैं। जब इस वीडियो के बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार और स्कूल प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले पर अपनी अनभिज्ञता जताई और जांच करने की बात कही।

जांच करने के बाद स्कूल प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल में अगले कल से एनएसएस का शिविर शुरू होने जा रहा है। इसलिए एनएसएस के साथ जुड़ी छात्राओं ने स्कूल की साफ सफाई की है और उसी दौरान उन्होंने टीचर की कार को भी धोया है। इस संदर्भ में उन्होंने उन तीनों छात्राओं से फोन पर बात भी करवाई जिन्होंने कार को धोया था।

छात्राओं ने कुछ इस तरह से दी सफाई

तीनों छात्राओं ने दूरभाष पर हुई बात में बताया कि वे एनएसएस शिविर के लिए स्कूल मैदान की साफ सफाई कर रही थी। मैदान में झाडू लगाया, जिससे काफी धूल उड़ी और इस कारण टीचर की कार गंदी हो गई।

कार बाबड़ी के पास खड़ी थी और वहां पर सर्फ भी था। ऐसे में हमने अपनी तरफ से ही गाड़ी को धोना शुरू कर दिया। हमें नहीं मालूम कि किसने यह वीडियो बनाया है लेकिन हमें कार धोने के लिए किसी ने भी नहीं कहा था। ये तीनों छात्राएं जमा दो कक्षा की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...