दशहरे से पहले ही रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों में लगी आग, जोरदार धमाका

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़, 03 अक्तूबर – रजनीश ठाकुर

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड-3 स्थित दशहरा ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दशहरे के उपलक्ष में बनाए जा रहे पुतलों में अचानक से धमा का हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक दशहरा ग्राउंड में दशहरे की तैयारियां चली हुई थी। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे थे। इसमें विस्फोट पदार्थ का इस्तेमाल हो रहा था। इस दौरान विस्फोटक पदार्थ में किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई और धमाका हो गया। ग्राउंड में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ था।
एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी भी जांच की जाएगी। नगर परिषद की देखरेख में दशहरे के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...