चम्बा के सिहुंता में चिट्टे के साथ कांगड़ा का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के सिहुंता में पुलिस ने एक तस्कर को चिट्टे के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सिहुंता के प्रभारी एएसआई संत राम तथा नारकोटिक्स विंग के एएसआई सुनील पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने हटली मोड़ पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान करीब 4 बजे एक युवक पैदल इंडस्ट्रीयल एरिया की तरफ जा रहा था। पुलिस को सामने देखकर उक्त युवक ने अपने पास मौजूद कोई चीज झाड़ियों की तरफ फैंक दी। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर लिया तथा जब झाड़ियों में फैंकी पुड़िया को बरामद कर उसकी जांच की तो उसमें 2.53 ग्राम चिट्टा पाया गयाा।

युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा के बगली निवासी 40 वर्षीय विशाल पुत्र प्रदीप के रूप में की गई है। डीएसपी डल्हौजी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...