बीच सड़क में खराब हुई HRTC बस, टोचन के सहारे किया किनारे

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

जहां सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते है वहीं सरकार द्वारा आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है।ऐसा ही एक वाक्य ग्राम पंचायत टियाली में देखने को मिला।

जहां एचआरटीसी विभाग की एक बस ग्राम पंचायत टियाली से गुजरते समय बीच सड़क में ही खराब हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप से टोचन दे कर बस को रोड से किनारे किया गया।

बताया जा रहा है कि सवारियों को बीच सड़क में उतर कर पैदल ही अपने-अपने घर पहुंचना पड़ा। बता दें कि यह बस शिमला से मुंडू जा रही थी। वहीं एक बार फिर परिवहन विभाग की लापरवाही देखने को मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...