आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को राजकीय महाविद्यालय संजौली के छात्रों ने सफल बनाने में दिया एहम योगदान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली (शिमला) के विद्यार्थियों द्वारा चमियाना गांव में 13 अगस्त 2022 को एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

जिसके माध्यम से गांव के लोगों को अपने -अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया था। उसका एक वीडियो विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सी बी मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके साथ प्रोसेसर भारती भागड़ा भी कार्यक्रम में विद्यमान थी।

इस कार्यक्रम की सभी द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा मुख्य अतिथि प्राचार्य महोदय ने बच्चों को अपने अंदर राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को हमेशा सुदृढ रखने का आवाहन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाले 19 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...