ज्वाली में भाजपा विकास के नाम पर मात्र कर रही छलावा :चौधरी चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

ब्लाॅक कांग्रेस ज्वाली द्वारा आज कुठेड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती पर पूर्व सांसद चौधरी चंन्द्र कुमार के नेतृत्व में मनाई गई । समस्त कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किए ।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आजादी दिलाने में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा
वहीं चौधरी चन्द्र कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पांच सालों के लिए किए वादे मात्र छलावा थे।

उन्होंने कहा कि जो भी विधानसभा ज्वाली में विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है जैसे कि कुठेड़ स्कूल , अस्पताल ,वन प्रशिक्षण केन्द्र सब कांग्रेस की देन है। ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर बस अपनी वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं।

वहीं चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव जल्दी होने वाले हैं इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनावों के लिए के लिए जुट जाना है।

वहीं चौधरी चंन्द्र कुमार ने कहा कि मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है लेकिन भाजपा युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे देश को रोजगार छोटे उद्यम देते हैं किसान देते हैं लेकिन मोदी सरकार ने इनकी कमर तोड दी है।

वहीं खाने पीने के सामान पर जीएसटी से लोग त्रस्त है डाॅलर के मुकाबले रूपए की कीमत लगातार घट रही है फिर भी महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार खामोश है।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि इसलिए ही भाजपा के छः परिवारों ने महंगाई से तंग आकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है और कार्यकर्ताओं को पार्टी चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं बीडीसी कुठेड़ सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि पहले ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर अपनी टिकट पक्का कर लें कहीं भाजपा की गुटबाजी के चकर में अपनी टिकट ही ना कट जाए।

ये रहे मौजूद

वहीं इस मौके पर चौधरी चन्द्र कुमार , पूर्व जिला पार्षद प्रदीप वर्मा, बीडीसी, सदस्य सुरेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य नीलम वार्ड सदस्य अज्जू देवी , गुलशन, अल्का, उर्मिला, निशा, मदन,सौरभ, शशी चौधरी , मनमोहन सिंह,चैन गुलेरिया,
प्रीतम सिंह, सतीश कुमार, कृष्ण सिंह ,राम सिंह, हरी सिंह , कर्मों आदि मौजूद रहे।
युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...