150 सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

नाहन,02 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि. शाहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के लगभग 150 पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न रोजगार केन्द्रों में इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 4 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय शिलाई में 7 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 10 अक्तूबर को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे निर्धारित स्थल पर साक्षात्कार के लिए पहुंचना सुनिश्चित करें।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम 13 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम 18 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12 वीं व स्नातक होनी चाहिए।

चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजर को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मेडिकल कॉलेज, मंदिरों तथा औद्योगिक इकाइयों आदि संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 26 दिन का प्रशिक्षण शाहतलाई जिला बिलासपुर में दिया जाएगा, जिसके लिए उनको होस्टल व मैस की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें 10,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क देना अनिर्वाय होगा।

अभ्यर्थी को 2 जोड़ी ड्रेस व प्रशिक्षण सुरक्षा किट भी महुया करवाई जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...