शिमला : बिना परमिशन CM आवास के बाहर धरने पर बैठे गए थे दो लोग, फिर…

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी स्थित हिमाचल के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर के बाहर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब संजौली के दो लोग बिना परमिशन मुख्यमंत्री आवास के बाहर आकर धरने पर बैठ गए।

इसमें एक व्यक्ति टायर पंक्चर की दुकान करने वाला सुदेश कुमार और दूसरा भीम आर्मी एकता मिशन के अध्यक्ष रवि दलित शामिल था।

शिमला के ढली उपनगर में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सुदेश कुमार की दुकान का रास्ता डंगा लगने की वजह से बंद हो गया है।  इससे पहले भी वे शिमला उपायुक्त कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ चुके हैं।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरेश कुमार और भीम आर्मी के चीफ रवि कुमार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुदेश कुमार ने कहा कि प्रशासन जान-बूझकर उनकी बातों को अनसुना कर रहा है। बार-बार अपील करने के बावजूद उनकी दुकान का रास्ता खुला नहीं जा रहा। इसकी वजह से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।

सुदेश कुमार ने कहा कि अपनी बात मनवाने के लिए संघर्षरत रहेंगे। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी को भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है ऐसे में इन्हें हिरासत में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...