
हरिपुर दशहरा कमेटी दोटूक बोले घमंड रावण की भी टूटा था, स्कूल ग्राउंड में ही जलाएंगे पुतले, विधायक होशियार सिंह के खिलाफ कमेटी ने छोड़े शब्दबाण, दयाराम अनुसूचित जाति से हैं इसलिए कुछ लोग नहीं चाहते कि यह बने ‘मुख्य अतिथि’
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
नगरोटा सूरियाँ के साथ लगते हरिपुर मे दशहरा चीफ गेस्ट कौन होगा इसको लेकर घमासान शुरू हो गया है। हरिपुर दशहरा कमेटी ने दोटूक शब्दों में विधायक होशियार सिंह को कहा कि घमंड रावण का भी टूटा था, और उसका क्या नतीजा निकला था आप सबको मालूम है ।
चुनावों के समय आप जनता का विरोध मत लो। दशहरा स्कूल ग्राउंड में ही होगा और पुतले भी वहीं जलाए जाएंगे। इसके अलावा विधायक होशियार सिंह के खिलाफ कमेटी ने कई शब्दभेदी बाण छोड़े। वहीं हरिपुर दशहरा कमेटी दयाराम को बनाना चीफ गेस्ट बनाना चाहती है लेकिन हरिपुर विकास सभा मंच स्थानीय विधायक होशियार सिंह को चीफ गेस्ट बनाना चाहते हैं।
इसी को लेकर हरिपुर दशहरा कमेटी ने मंदिर में मीटिंग रखी थी। इसमें यह निर्णय लिया गया कि कमेटी के अध्यक्ष दयाराम को चीफ गेस्ट बनाया जाए। दयाराम पिछले 20 वर्षों से हरिपुर दशहरा कमेटी के प्रधान भी रहे हैं। कमेटी नहीं चाहती, दशहरा के मंच का राजनीतिकरण हो। वहीं हरिपुर दशहरा कमेटी सदस्य प्रिंस ने विधायक होशियार सिंह पर हमला बोला है।
प्रिंस ने कहा कि हमें पुतले जलाने से विधायक रोक रहे हैं और कुछ लोगों दोबारा धमकियां दी जा रही हैं। हरिपुर स्कूल ग्राउंड में रावण के पुतले जलाने से रोका जा रहा है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि हम किसी भी कीमत पर दशहरा उत्सव में विधायक को राजनीति नहीं करने देंगे। और इसके लिए चाहे हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार हैं।
दशहरा मनाने के लिए हरिपुर पंचायत और जिलाधीश महोदय धर्मशाला से एनओसी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी कमेटी को मिल गया है अब यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है कि आखिरकार हरिपुर में दशहरा कैसे मनाया जाएगा । दशहरा कमेटी हरिपुर ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि नवगठित विकास मंच व देहरा के विधायक होशियार सिंह की वजह से ही यह सारा विवाद पैदा हुआ है और इसके लिए यही जिम्मेदार है।
वहीं विधायक होशियार सिंह ने कहा वह युवाओं के बुलावे पर स्टार नाईट में एक दर्शक बनकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेबजह कि उनका नाम लिया जा रहा है।
दशहरा कमेटी के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि दयाराम ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से आपसी भाईचारे से हरिपुर में दशहरा मनाया जा रहा है और पिछले 25 वर्ष से इस कमेटी के साथ जुड़ा हूं कमेटी ने ही फैसला लिया है ।
इन्होंने ही मुझे दशहरे में मुख्य अतिथि बनाया है और मैं यही चाहता हूं कि बिना आपसी विवाद के यह दशहरा संपन्न हो और मैं अपनी सेहत के कारण अपना त्यागपत्र दे रहा हूं आगे भी मेरा और मेरे परिवार का सहयोग कमेटी को मिलता रहेगा।
कमेटी सदस्य प्रिंस शर्मा ने कहा कि अगर विवाद बढ़ा तो दोनों तरफ नुकसान होगा ,हरिपुर एक छोटी काशी है तथा हरिपुर में ऐसा भद्दा मजाक कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अहंकार तो रावण को भी बहुत था लेकिन उसका अंजाम क्या हुआ था वो सभी जानते हैं।
प्रिंस शर्मा ने कहा कि हरिपुर दशहरे में मुख्य अतिथि दयाराम ही होंगे और इन सब को एलर्जी इसलिए हो रही है कि दयाराम कमेटी के अध्यक्ष हैं और अनुसूचित जाति से हैं संबंध रखते हैं। और इसी वजह से कुछ लोग नहीं चाहते कि इनको दशहरे का मुख्य अतिथि बनाया जाए।
कमेटी के सदस्यों ने सयुंक्त बार्ता में कहा कि हरिपुर में पुरानी दशहरा कमेटी है वह लगभग 40 साल से हरिपुर में दशहरे का आयोजन करती आ रही है और इस बार भी यही कमेटी दशहरे का आयोजन करने जा रही है लेकिन हरिपुर के ही कुछ लोगों तथा स्थानीय विधायक के समर्थकों को इस बार यह बात गले नहीं उतर रही।
उन्होंने एक नई कमेटी जिसका नाम हरिपुर विकास मंच रखा है के माध्यम से इस बार हरिपुर में 4 तारीख को स्टार नाइट तथा 5 तारीख को हरिपुर ग्राउंड में दशहरा मनाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर जो पुरानी दशहरा कमेटी है। वहीं लगभग 1 महीने से दशहरा की तैयारियों में जुटी हुई है और रावण मेघनाथ के पुतले बनकर तैयार भी हो गए हैं।
वही इस प्रेस वार्ता में दशहरा कमेटी के सदस्यों ने जो कमेटी के सदस्य पुरानी कमेटी को छोड़कर विधायक की अगुवाई में नई कमेटी का गठन करके दशहरा में टांग अड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनको भी खरी-खोटी सुनाई। पुरानी कमेटी के सदस्यों ने नवगठित विकास मंच के सदस्यों तथा माननीय विधायक को चार अक्टूबर को स्टार नाइट करवाने का भी धन्यवाद किया है।
