कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, 3 की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 अक्तूबर – नितिश पठानियां

राजधानी के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास हसन वेली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया। तीनों मृतक चौपाल उपमण्डल के नेरवा के रहने वाले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक (एचपी64-5688) अप्पर शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6:30 बजे हसन वेली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खोया और यह कार (एचपी08ए-2742) पर पलट गया।
ट्रक के नीचे कार दब कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ढली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है।
मौके पर मौजूद डीएसपी ढली मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि हसन वैली के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अगस्त माह में यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सेब लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई थीं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...