चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर CCTV में कैद

--Advertisement--

Image

ऊना, 01 अक्टूबर – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय पर स्थित डीसी कॉलोनी में एक बार फिर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। सुबह सवेरे अज्ञात युवक ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के गले से चेन छीनी है। लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पास में बाइक पर इन्तजार कर रहे अन्य युवक के साथ बैठ कर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित डीसी कॉलोनी की है। बाइक सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाइक सवार युवकों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने मास्क पहना हुआ था। पुलिस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 9 निवासी अरविंद कुमार रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह डीसी कॉलोनी में सैर कर रहा था। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...