हिमाचल में 22 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति का तोहफा

--Advertisement--

Image

शिमला, 30 सितम्बर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने से पहले 22 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन्हें तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा एक तहसीलदार को जिला राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई।

प्रदेश सरकार ने पदोन्नति के बाद सिरमौर के लिए अंडर ट्रांसफर चल रही नीरजा शर्मा को सोलन का जिला राजस्व अधिकारी लगाया है। इन तबादलों को लेकर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।

इसके मुताबिक नायब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह, संदीप कुमार, शांता कुमार, सतेंद्र जीत, गिरीराज, रजत सेठी, नितेश ठाकुर, साजन, पूजा शर्मा, अनिल राणा, अभिषेक चौहान, जय सिंह, ललित कुमार, राधिका, रमेश कुमार, अजय कुमार, सुभाष कुमार, अनुज शर्मा, रेखा देवी, धर्मपाल, राकेश कुमार और हंसराज को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है।
सरकार ने तहसीलदार दहाहू सिरमौर चेतन चौहान को हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में आदेश आने तक एडहॉक आधार पर पदोन्नति देकर जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर नाहन लगाया है। कोर्ट के आदेश नहीं आने तक चेतन चौहान वरिष्ठता इत्यादि के लाभ के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे।
इस बीच मुख्य सचिव द्वारा जारी एक आदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम उदयपुर लाहौल स्पीति निशांत तोमर को बीडीओ उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...